logo

रांची : कारगिल विजय दिवस पर ABVP ने शहीद चौक पर जलाया ‘एक दिया शहीदों के नाम’

ABVP26.jpg

रांची 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) रांची महानगर के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को शहीद चौक, रांची में "एक दिया शहीदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति एवं देशसेवा की भावना को जागृत करना था।
इस अवसर पर परिषद् के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भारत माता के जयघोष और वीर जवानों के सम्मान में देशभक्ति के नारे लगाए। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

पराक्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद् के वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। देश के वीर जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज का युवा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम पुरोहित, महानगर मंत्री तुषार दूबे, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक कुमकुम गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तुषार शर्मा, महानगर संगठन मंत्री उज्जवल तिवारी, प्रियांशु तिवारी,अंकित राज, हर्षित पांडे,हर्ष यादव, श्वेता कुमारी, नीतीश यादव, दिव्यांशु कुमार,मिथिलेश गुप्ता,आकाश कुमार , रोहित शर्मा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Tags - Kargil Vijay Diwas ABVP Ranchi Tribute to Martyrs Shaheed Chowk Nationalism